एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल में मौत,चिकित्सक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना जनकपुरी के अन्तर्गत एक अस्पताल में पथरी का ऑप्रेशन कराने आई एक महिला की सदिग्ध परिस्थितियों में ऑप्रेशन थियेटर में मौत हो गई .

Uttar Pradesh: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल में मौत,चिकित्सक गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

सहारनपुर, 1 दिसम्बर  : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना जनकपुरी के अन्तर्गत एक अस्पताल में पथरी का ऑप्रेशन कराने आई एक महिला की सदिग्ध परिस्थितियों में ऑप्रेशन थियेटर में मौत हो गई .

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने बताया कि मोहल्ला पिलखनतला निवासी महिला हुमा राव (38) पथरी का ऑप्रेशन कराने के लिये दोपहर तीन बजे अस्पताल आई थी और रात आठ बजे महिला की सदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई. यह भी पढ़ें : Maharashtra: भिवंडी में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 40 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया

उन्होंने बताया कि परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने मरीज की मौत की सूचना परिवार को नहीं दी उल्टा चिकित्सक वहां से फरार हो गए. शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है . उससे पूछताछ की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2021 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).