देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बलरामपुर, 16 अप्रैल छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र के अंतर्गत रजखेता—फोकनी गांव के जंगल में एक जंगली हाथी ने यशोदा दास (58) को कुचलकर मार डाला।
उन्होंने बताया कि जिले के स्याही गांव निवासी यशोदा दास सुबह लगभग छह बजे महुआ एकत्र करने के लिए अपने घर से लगभग सात किलोमीटर दूर रजखेता—फोकनी के जंगल में गई थी।
अधिकारियों ने बताया कि हाथी ने कुचलकर यशोदा की जान ले ली ।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
अधिकारियों ने बताया कि मृत महिला के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपए दिए गए हैं। शेष 5.75 लाख रुपए अन्य औपचारिकता पूरी होने के बाद दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों को हाथी से दूर रहने को कहा गया है।
अधिकारियों ने बताया कि वाड्रफनगर के जंगलों में दो जंगली हाथी एक सप्ताह से अलग-अलग घूम रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2025 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

