Kerala: केरल के मलप्पुरम में प्रसव के दौरान महिला की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की
उत्तरी केरल के मलप्पुरम जिले में रविवार सुबह घर में प्रसव के दौरान 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतका आसमा चट्टीपराम्बू की निवासी थी और पांचवें बच्चे को जन्म देते समय उसकी मौत हो गई.
मलप्पुरम (केरल), 6 अप्रैल : उत्तरी केरल के मलप्पुरम जिले में रविवार सुबह घर में प्रसव के दौरान 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतका आसमा चट्टीपराम्बू की निवासी थी और पांचवें बच्चे को जन्म देते समय उसकी मौत हो गई.
घटना के बाद, आसमा का पति सिराजुद्दीन शव को एर्नाकुलम जिले के पेरुम्बवूर स्थित अपने पैतृक घर ले गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दंपति के घर पहुंची और उसने शव को पेरुम्बवूर तालुक अस्पताल भेजा. पुलिस ने बताया कि आसमा का शव तड़के पेरुम्बवूर लाया गया और मामले में जांच शुरू की गई. यह भी पढ़ें : वक्फ बोर्ड पर नियंत्रण नहीं चाहती सरकार, कानून के अनुसार कामकाज सुनिश्चित होना चाहिए: जेपी नड्डा
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए महिला के परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे. अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पेरुम्बवूर पुलिस सहायता कर रही है तथा मुख्य जांच मलप्पुरम पुलिस द्वारा की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2025 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

