एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के जनकपुरी में इमारत से गिरकर महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में डीडीए की एक इमारत की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद शनिवार को 32 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के जनकपुरी में इमारत से गिरकर महिला की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में डीडीए की एक इमारत की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद शनिवार को 32 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि महिला की पहचान जनकपुरी के वीरेंद्र नगर की रहने वाली स्नेहदीप कौर के रूप में हुई। बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) डिग्री धारक कौर यहां एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं।

पुलिस ने कहा कि कौर के शव के पास उसका दो पेज का रिज्यूमे भी मिला, जिससे पता चलता है कि वह नौकरी की तलाश में थी। पुलिस तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि फोटोकॉपी कराने के लिए वह सुबह घर से निकली थी।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया कि उन्हें जनकपुरी थाने में फोन आया कि डीडीए बिल्डिंग नंबर पांच की ऊपरी मंजिल से एक महिला गिर गई है। मौके पर पहुंचने पर महिला पहली मंजिल पर मृत पड़ी मिली और उसके सिर से खून बह रहा था।

डीसीपी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल स्थित मुर्दाघर में भेज दिया गया है, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2020 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).