एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के द्वारका में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के द्वारका इलाके में 20 वर्षीय एक महिला ने अपने माता-पिता के बीच कलह से परेशान होकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के द्वारका में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

नयी दिल्ली, चार अप्रैल दिल्ली के द्वारका इलाके में 20 वर्षीय एक महिला ने अपने माता-पिता के बीच कलह से परेशान होकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, युवती 23 मार्च को महावीर एन्क्लेव स्थित अपने घर में फंदे से लटकी मिली थी।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि युवती के माता-पिता अलग-अलग रह रहे थे और उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे, जिसका उसकी मानसिक स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ा।

युवती के एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध भी थे, लेकिन हाल ही में उसका रिश्ता टूट गया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इस घटना के समय वह घर पर अकेली थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ’’

घटनास्थल पर अपराध शाखा की टीम को बुलाया गया और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत जांच की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि युवती की पहचान प्रीति के रूप में की गयी है। वह अलग-अलग रह रहे अपने माता-पिता के बीच अक्सर होने वाले झगड़ों के कारण काफी भावनात्मक तनाव में थी।

उन्होंने बताया कि प्रीति का उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी कृष्ण गोपाल उर्फ ​​रिंकू के साथ भी प्रेम संबंध था।

बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात एक रिश्तेदार के घर पर हुई थी और समय के साथ दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों का एक फोटो भी सामने आया है जिसमें वह शख्स प्रीति के माथे पर सिंदूर लगाता दिख रहा है।

इस घटना के सिलसिले में अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2025 12:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).