एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बांदा में पति से विवाद के बाद महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पति से मामूली विवाद के बाद एक महिला ने बृहस्पतिवार को जहर खाकर कथित रूप से आत्महत्या की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बांदा में पति से विवाद के बाद महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की

बांदा, 10 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पति से मामूली विवाद के बाद एक महिला ने बृहस्पतिवार को जहर खाकर कथित रूप से आत्महत्या की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना मरका थाना क्षेत्र में हुई।

मरका थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ऋषिदेव सिंह ने बताया कि समगरा गांव में नशे के आदी व्यक्ति के साथ बैठने को लेकर पति संजय से हुए मामूली विवाद के बाद पत्नी शैलजा (24) ने अपने घर में कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया।

उन्होंने बताया कि महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि शैलजा की शादी 2018 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं।

उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे गयी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2024 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).