देश की खबरें | सरकारी धन के गबन के आरोप में महिला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने सरकारी कोष से करीब 13.85 करोड़ रुपये का कथित गबन करने के आरोप में 59 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने सरकारी कोष से करीब 13.85 करोड़ रुपये का कथित गबन करने के आरोप में 59 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी महिला की पहचान स्नेह रानी गुप्ता के तौर पर की गई है जो दिल्ली के पीतमपुरा की रहने वाली है।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली एम्स स्थित राजेंद्र प्रसाद आई सेंटर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अनूप डागा ने सरकारी धन से पांच करोड़ रुपये का गबन (जो बाद में जांच के दौरान बढ़कर 13.85 करोड़ हो गई) चादर आदि खरीदने के नाम पर करने की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के मुतबिक इन वस्तुओं की खरीद फर्जी आपूर्ति आदेश पर की गई थी और इसमें वास्तव में सामान की आपूर्ति नहीं की गई, इसके उलट एम/एस स्नेह इंटरप्राइजेज नामक कंपनी को पूरा भुगतान किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि भुगतान के बाद सामान की आपूर्ति एम्स दिल्ली को कभी नहीं हुई।

अवर पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध शाखा) आरके सिंह ने बताया कि आरोपी ने एम्स के कर्मचारी की मिली भगत से फर्जी ऑर्डर की आपूर्ति की और केवल बिल आदि जमा किया, जिसके आधार पर भुगतान हुआ।

उन्होंने बताया कि आरोपी गुप्ता को शुक्रवार को पकड़ा गया जो एम/एस स्नेह इंटरप्राइजेज की अकेली मालकिन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\