देश की खबरें | संपत्ति विवाद में परिवार के चार सदस्यों की हत्या करने के आरोप में महिला गिरफ्तार, पति फरार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला और उसके पति ने अपने परिवार के चार सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
हावड़ा (पश्चिम बंगाल), 11 अगस्त पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला और उसके पति ने अपने परिवार के चार सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना हावड़ा थाना क्षेत्र के एमसी घोष लेन में बुधवार रात करीब 11 बजे हुई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पल्लवी घोष को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका पति देबराज घोष फरार है।
पुलिस ने बताया कि दंपति ने देबराज की मां माधवी और भाई देबाशीष की धारदार हथियार से हत्या कर दी। फिर उन्होंने देबाशीष की पत्नी रेखा और उनकी 13-वर्षीय बेटी त्रियशा को भी चाकू मार दिया।
पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उक्त घटना के बाद तनाव बढ़ने पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी इलाके का दौरा किया।
पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद लापता हुए देबराज की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमें संदेह है कि हत्या संपत्ति को लेकर विवाद के कारण की गयी ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2022 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

