एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के मजनू का टीला में महिला और नाबालिग लड़की की हत्या कर दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में मंगलवार को एक घर के अंदर एक महिला और एक नाबालिग लड़की की हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के मजनू का टीला में महिला और नाबालिग लड़की की हत्या कर दी

नयी दिल्ली, आठ जुलाई उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में मंगलवार को एक घर के अंदर एक महिला और एक नाबालिग लड़की की हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पड़ोसियों को कुछ गड़बड़ होने का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद यह मामला प्रकाश में आया।

सूत्र ने बताया कि सिविल लाइन्स थाने से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और कमरे के अंदर दोनों को खून से लथपथ पाया।

मौके से फरार हुए महिला के पुरुष साथी पर पुलिस को संदेह है कि हत्या उसी के द्वारा की गई हो सकती है।

सूत्र ने बताया, ‘‘दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और अपराध स्थल की जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है।’’

पीड़ितों की पहचान हो गई है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).