एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड में महिला और उसके दो बच्चे मृत पाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के गिरिडीह जिले में मंगलवार को एक महिला और उसके दो बच्चे संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड में महिला और उसके दो बच्चे मृत पाए गए

गिरिडीह, एक अप्रैल झारखंड के गिरिडीह जिले में मंगलवार को एक महिला और उसके दो बच्चे संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नयनपुर थाना क्षेत्र के बरदौनी गांव में रेनुआ टुडू (30) और उसके बेटे सतीश हेम्ब्रोम (5) के शव पेड़ से लटके हुए मिले, जबकि उसकी बेटी सरिता (8) का शव पास के तालाब से बरामद किया गया।

खोरीमहुआ के अनुमंडल अधिकारी (एसडीपीओ) राजेंद्र प्रसाद ने कहा, “प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। हमने घटना के सिलसिले में मृतक महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।”

प्रसाद के मुताबिक, तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल का दौरा करेगी।

ग्रामीणों के अनुसार, रेनुआ और उसके पति के बीच सोमवार रात को झगड़ा हुआ था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेनुआ के पति को संदेह था कि उसके गांव के किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2025 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).