एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उदयपुर में महिला और उसके तीन बच्चों की कुएं में गिरने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में उदयपुर जिले के नई का नाथ थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके तीन बच्चों की कथित रूप से कुएं में गिरने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उदयपुर में महिला और उसके तीन बच्चों की कुएं में गिरने से मौत

जयपुर, 18 अप्रैल राजस्थान में उदयपुर जिले के नई का नाथ थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके तीन बच्चों की कथित रूप से कुएं में गिरने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि चारों दुर्घटनावश कुएं में गिर गए थे। हालांकि पुलिस ने आत्महत्या की आशंका से इनकार नहीं किया है।

थानाधिकारी श्याम सिंह रत्नू ने बताया कि नवली (30), उसके आठ और 10 साल के दो बेटों और 12 साल की बेटी की सुदूर इलाके में कुएं में गिरने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शवों को स्थानीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों ने अनुसार यह एक दुर्घटना थी।

रत्नू ने बताया, "मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2023 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).