एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में पांच मंजिला भवन से कूदकर महिला ने कथित आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के विधायकपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला ने पांच मंजिला भवन से छलांग लगा कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान में पांच मंजिला भवन से कूदकर महिला ने कथित आत्महत्या की

जयपुर, 21 जुलाई जयपुर के विधायकपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला ने पांच मंजिला भवन से छलांग लगा कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थानाधिकारी भरत सिंह ने बताया, ‘‘एम आई रोड पर स्थित पांच मंजिला व्यावसायिक भवन की छत से 30 साल की महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली।’’

उन्होंने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त के लिये सवाई मानसिंह चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला सुबह सीढ़ियों से पांच मंजिला व्यावसायिक भवन की छत पर गई और अचानक छत से कूद गई।

उन्होंने बताया कि जमीन पर गिरने से उसके सिर में गहरी चोट लगने से संभवत: उसकी मौत हो गई। सिंह ने बताया कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी के जरिये महिला की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2023 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).