देश की खबरें | महिला ने मुंडे पर उसके बच्चों को बंगले में बंधक बनाने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के साथ ‘रिलेशनशिप’ में रही एक महिला ने पुलिस के समक्ष की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि पिछले तीन महीने से उसके दो बच्चों को मंत्री ने अपने बंगले में रखा हुआ है और वह उसे बच्चों से मिलने या बात करने नहीं दे रहे हैं।

मुंबई, तीन फरवरी महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के साथ ‘रिलेशनशिप’ में रही एक महिला ने पुलिस के समक्ष की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि पिछले तीन महीने से उसके दो बच्चों को मंत्री ने अपने बंगले में रखा हुआ है और वह उसे बच्चों से मिलने या बात करने नहीं दे रहे हैं।

मुंडे ने बुधवार को दिए बयान में कहा कि महिला द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने दावा किया कि इन आरोपों का उद्देश्य उन्हें बदनाम करना है।

महिला ने अपने जन्म दिन पर, मंगलवार को, फेसबुक पर एक कथित तौर पर एक पोस्ट कर मामले की जानकारी दी। महला ने धमकी दी है कि अगर पुलिस ने हस्तक्षेप नहीं किया, तो वह 20 फरवरी से भूख हड़ताल करेगी।

पोस्ट में महिला का दावा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ने दक्षिण मुंबई के सरकारी बंगले में उसके बच्चों को तीन महीने से छिपा कर रखा है।

मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय को दी लखित शिकायत में महिला ने दावा किया कि 14 वर्षीय उसकी बेटी सुरक्षित नहीं है।

उल्लेखनीय है कि सामाजिक न्याय मंत्री ने पिछले महीने बताया था कि उक्त महिला के साथ वर्ष 2003 से आपसी सहमति वाले उनके रिलेशनशीप थे तथा परिवार, पत्नी एवं मित्र यह जानते हैं।

मुंडे ने बताया था कि उक्त महिला से उनके दो बच्चे- एक लड़का एवं लड़की- है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\