एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में व्यक्ति को जिंदा जलाने का महिला पर आरोप, व्यक्ति ने दिया था शादी का प्रस्ताव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खाना पहुंचाने वाली कंपनी के 23 वर्षीय एक प्रतिनिधि को उत्तर पश्चिमी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक महिला ने कथित तौर जिंदा जला दिया। व्यक्ति ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में व्यक्ति को जिंदा जलाने का महिला पर आरोप, व्यक्ति ने दिया था शादी का प्रस्ताव

नयी दिल्ली, छह जनवरी खाना पहुंचाने वाली कंपनी के 23 वर्षीय एक प्रतिनिधि को उत्तर पश्चिमी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक महिला ने कथित तौर जिंदा जला दिया। व्यक्ति ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला ने प्रस्ताव कथित तौर पर अस्वीकार कर दिया था और किसी अन्य व्यक्ति से शादी करने का फैसला किया था।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे मिली। इसके बाद, उसकी एक टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित नोमान को अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में मृत्य पूर्व अपने बयान में नोमान ने आरोप लगाया गया कि महिला ने उसे अपने घर बुलाया था और वहां पहुंचने पर उसके शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।

अधिकारियों के अनुसार, महिला ने पुलिस को बताया कि नोमान ही प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल लाया था और खुद को आग लगा ली।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में नोमान 75 प्रतिशत तक झुलस गया था और शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की अभी जांच की जा रही है। वहीं, प्रारंभिक जांच में मृतक के बयान में कुछ विसंगतियां सामने आई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2024 12:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).