वधावन बंधुओं की जमानत याचिका खारिज, न्यायिक हिरासत में भेजा
वधावन बंधुओं को यस बैंक में घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।
मुंबई, 10 मई डीएचएफएल के प्रमोटर कपिल वधावन और उनके भाई धीरज द्वारा दायर अंतरिम जमानत याचिका यहां की एक विशेष अदालत ने रविवार को खारिज कर दी और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
वधावन बंधुओं को यस बैंक में घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।
रविवार को उनकी सीबीआई हिरासत खत्म हुई जिसके बाद उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
तब उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर अस्थायी जमानत के लिए आवेदन दिया जिसमें कहा कि जेल के कैदी इस महामारी के कारण खतरे में हैं लेकिन अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी।
गौरतलब है कि आर्थर रोड जेल के कम से कम 77 कैदी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।
वधावन बंधुओं के अधिवक्ता ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा अधिक है। उन्होंने कहा कि सेहत का अधिकार जीवन के अधिकार का अभिन्न पहलू है इसलिए उन्हें अंतरिम जमानत दी जाए।
यस बैंक के सीईओ राणा कपूर से जुड़े कथित रिश्वतखोरी के मामले में लिप्तता के चलते सीबीआई ने वधावन बंधुओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था और उन्हें पिछले महीने महाबलेश्वर में पृथक-वास से गिरफ्तार किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 07:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

