एजेंसी न्यूज

नर्सों और दूसरे चिकित्साकर्मियों के बिना हम कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई नहीं जीतेंगे: हर्षवर्धन

उन्होंने यह भी कहा कि नर्सों और दूसरे स्वास्थ्य कर्मियों के बिना इस महामारी के खिलाफ लड़ाई नहीं जीती जा सकेगी।

नर्सों और दूसरे चिकित्साकर्मियों के बिना हम कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई नहीं जीतेंगे: हर्षवर्धन
जमात

नयी दिल्ली, 12 मई केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने कोविड-19 महामारी के समय नर्सिंग पेशे से जुड़े लोगों की, निरंतर काम में लगे रहने के लिए सराहना करते हुए मंगलवार को कहा कि ये लोग स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के मजबूत एवं महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि नर्सों और दूसरे स्वास्थ्य कर्मियों के बिना इस महामारी के खिलाफ लड़ाई नहीं जीती जा सकेगी।

हर्षवर्धन ने इस बात पर जोर दिया कि नर्सों को सभी तरह के प्रोटोकॉल, बीमारी, संक्रमण एवं इसके नियंत्रण के बारे में सूचना दी जाए ताकि वे न सिर्फ अपनी सुरक्षा कर सकें, बल्कि दूसरों को भी उचित सलाह दे सकें।

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं पुणे की स्टाफ नर्स ज्योति विठल रक्षा, पुणे की ही सहायक मेट्रॅन अनीता राठौड़ और ईएसआई अस्पताल (झिलमिल) की नर्सिंग अधिकारी मार्गरेट को याद करता हूं जिन्हें हमने हाल ही में खोया है। मैं उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘मैं इस संकल्प में आपके साथ खड़ा हूं कि हम इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे, अपना हौसला बुलंद रखेंगे और अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानी बरतेंगे तथा प्रशिक्षण लेंगे।’’

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा से स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए अध्यादेश जारी किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).