खेल की खबरें | किसी भी छेड़छाड़ के बिना, पूर्ण आईपीएल चाहती हैं फ्रेंचाइजी : केकेआर सीईओ मैसूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोलकाता नाइटराइडर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर का कहना है कि कोरोना वायरस से प्रभावित कैलेंडर में जगह बनाने के लिये इंडियन प्रीमियर लीग के प्रारूप में किसी भी तरह की ‘छेड़छाड़’ उन्हें स्वीकार्य नहीं होगी।

कोलकाता, 11 जून कोलकाता नाइटराइडर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर का कहना है कि कोरोना वायरस से प्रभावित कैलेंडर में जगह बनाने के लिये इंडियन प्रीमियर लीग के प्रारूप में किसी भी तरह की ‘छेड़छाड़’ उन्हें स्वीकार्य नहीं होगी।

मैसूर ने गुरूवार को दावा किया कि सभी फ्रेंचाइजी चाहती हैं कि यह टूर्नामेंट अपने पूर्ण स्वरूप में आयोजित हो।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली गांगुली ने राज्य संघों से कहा, खाली स्टेडियमों में हो सकता है IPL.

कोविड-19 महामारी के चलते मार्च में लगे लॉकडाउन के कारण आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया था। अब भी चीजें स्पष्ट नहीं हैं कि इसे इस साल आयोजित किया जायेगा या नहीं, लेकिन ट्वेंटी20 विश्व कप को लेकर चल रही अनिश्चितता के कारण अक्टूबर-नवंबर में एक विंडो बनने की संभावना लग रही है।

मैसूर ने वर्चुअल प्रेस कांफेंस में पत्रकारों से कहा, ‘‘एक चीज जो मैं महसूस करता हूं और हम इस बारे में काफी शिद्दत से महसूस करते हैं कि हमें आईपीएल के प्रारूप में कोई छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। ’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का बड़ा बयान, कहा- खाली स्टेडियम में टूर्नामेंट करने पर कर रहे हैं विचार.

उन्होंने पश्चिम बंगाल में अम्फान और कोविड-19 राहत कार्य के लिये केकेआर सहायता वाहन लांच करने के मौके पर कहा, ‘‘इसका प्रारूप काफी काफी विशेष है। मुझे लगता है कि सभी का विचार यही है कि हमें यह टूर्नामेंट पूर्ण प्रारूप में आयोजित करना चाहिए, इसमें उतने ही संख्या के मैच होने चाहिए और सभी खिलाड़ी इसका हिस्सा बनें। ’’

ऐसे भी सुझाव आ रहे हैं कि आईपीएल को विदेशी खिलाड़ियों के बिना आयोजित किया जा सकता है क्योंकि कई देशों ने यात्रा संबंधित पाबंदियां लगायी हुई हैं और इसके मैचों की संख्या कम कर दी जाये ताकि यह छोटी विंडो में पूरा हो जाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\