जरुरी जानकारी | ब्याज दरों में वृद्धि के बीच म्यूचुअल फंड से सितंबर में 65,372 करोड़ रुपये की निकासी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्याज दरों में वृद्धि के बीच निवेशकों ने म्यूचुअल फंड से सितंबर में 65,372 करोड़ रुपये की निकासी की है।
नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर ब्याज दरों में वृद्धि के बीच निवेशकों ने म्यूचुअल फंड से सितंबर में 65,372 करोड़ रुपये की निकासी की है।
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की तरफ से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में म्यूचुअल फंड में 49,164 करोड़ रुपये तथा जुलाई में 4,930 करोड़ रुपये का निवेश आया था।
इससे पहले, निवेशकों ने उच्च मुद्रास्फीति और बढ़ती ब्याज दरों के कारण अप्रैल-जून में म्यूचुअल फंड से 70,000 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की थी।
सितंबर के दौरान 16 नियत आय वाली श्रेणियों में से 12 में शुद्ध निकासी हुई। तरल, मुद्रा बाजार और बेहद छोटी अवधि वाले कोष जैसे क्षेत्रों में सबसे अधिक निकासी हुई है।
वहीं, इस दौरान लंबी अवधि वाले कोष, गिल्ट कोष जैसे श्रेणी में पिछले महीने के दौरान निवेश देखने को मिला है।
मॉर्निंगस्टार इंडिया की वरिष्ठ विश्लेषक-प्रबंधक शोध कविता कृष्णन ने कहा, ‘‘मई, 2022 से बढ़ते ब्याज दर के माहौल के कारण निवेशकों ने म्यूचुअल फंड से शेयर में निवेश करने के पक्ष में कदम रखना पसंद किया है।’’
दूसरी तरफ इक्विटी म्यूचुअल फंड में सितंबर के दौरान 14,100 करोड़ रुपये का निवेश आया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2022 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

