खेल की खबरें | पदार्पण कर रहे बार्टलेट की शानदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एक दिन पहले कोविड-19 जांच में मामूली रूप से संक्रमित पाए गये जोश इंग्लिस ने 43 गेंदों में 65 रनों की आक्रामक पारी खेली।
एक दिन पहले कोविड-19 जांच में मामूली रूप से संक्रमित पाए गये जोश इंग्लिस ने 43 गेंदों में 65 रनों की आक्रामक पारी खेली।
पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर वेस्टइंडीज की टीम 48.4 ओवरों में 231 रन पर आउट हो गई। बार्टलेट ने अपने शुरुआती स्पैल में तीन विकेट झटके जिससे वेस्टइंडीज ने 59 रन तक चार विकेट गंवा दिया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए यह पदार्पण मैच में किसी गेंदबाज का दूसरा सबसे अच्छा एकदिवसीय आंकड़ा है।
इंग्लिस की आक्रामक पारी के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ (नाबाद 79) और कैमरून ग्रीन (नाबाद 77) के शानदार नाबाद अर्धशतकों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 38.3 ओवर में दो विकेट पर 232 रन का स्कोर बना लिया।
बार्टलेट ने पदार्पण कर रहे एक अन्य तेज गेंदबाज लांस मॉरिस के साथ एमसीजी की तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर शानदार गेंदबाजी की। यह 1997 (गाबा में एंडी बिकेल और एंथोनी स्टुअर्ट) के बाद पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण का आगाज दो नये तेज गेंदबाजों ने किया।
बार्टलेट ने अपनी तीसरी गेंद पर ही जस्टिन ग्रीव्स के ऑफ स्टंप को उखाड़ दिया। उन्होंने इसके बाद एलिक एथेनाज और कप्तान शाई होप को पवेलियन की राह दिखाई जिससे वेस्टइंडीज का स्कोर तीन विकेट पर 37 रन हो गया।
केसी कार्टी (88) और रोस्टन चेस (59) ने इसके बाद पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।
कार्टी हालांकि सीन एबोट के शानदार थ्रो पर रन आउट होने के कारण शतक पूरा करने से चूक गये।
लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार लय में चल रहे ट्रेविस हेड (चार) पहले ओवर में ही मैथ्यू फोर्ड का शिकार बन गये। कोविड के कारण अलग ड्रेसिंग रूम में रहे इंग्लिस ने इसके बाद अपनी पारी में 10 चौके और छक्का लगाकर मैच पर ऑस्ट्रेलिया की पकड़ बना दी। वह पारी के 12वें ओवर में गुडाकेश मोती की गेंद पर आउट हुए।
इसके बाद स्मिथ और ग्रीन ने 149 रन की अटूट साझेदारी कर टीम की जीत पक्की कर दी।
श्रृंखला का दूसरा एकदिवसीय रविवार को सिडनी में खेला जायेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2024 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

