विदेश की खबरें | ‘किराये की कोख’ से अकेले पिता भी हासिल कर सकते हैं औलाद का सुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोविल्हा, 17 जुलाई (360इंफो) ऐसे पुरुष, जिन्होंने शादी नहीं की है या जो जीवनसाथी से अलग हो चुके हैं या फिर उन्हें गंवा चुके हैं, वे भी ‘किराये की कोख’ (सरोगेसी) से संतान सुख हासिल कर सकते हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोविल्हा, 17 जुलाई (360इंफो) ऐसे पुरुष, जिन्होंने शादी नहीं की है या जो जीवनसाथी से अलग हो चुके हैं या फिर उन्हें गंवा चुके हैं, वे भी ‘किराये की कोख’ (सरोगेसी) से संतान सुख हासिल कर सकते हैं।

हालांकि, किसी अकेले पिता के लिए सरोगेसी से औलाद पाने की प्रक्रिया आसान नहीं होती। ऐसे पुरुषों को न सिर्फ सरोगेसी से जुड़े विभिन्न कानूनों, बल्कि इसके भारी-भरकम खर्च और भ्रूण की उपलब्धता सहित अन्य चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

यही नहीं, हाल के दशकों में लोगों की सोच में आए व्यापक बदलाव के बावजूद अधिकांश समुदायों में, विशेष रूप से अधिक रूढ़िवादी और धार्मिक समुदायों में, सरोगेसी के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण बरकरार है।

बहरहाल, विभिन्न अध्ययन दर्शाते हैं कि किसी अकेले पिता के ‘किराये की कोख’ से जन्मे बच्चे मनोवैज्ञानिक पक्ष पर मजबूत होते हैं और पारिवारिक ढांचे एवं संस्कृति में आसानी से ढल जाते हैं। ऐसे में यह मानने की कोई वजह नहीं है कि एकल पिता की देखरेख में पले-बढ़े बच्चे भावनात्मक पहलू पर अधिक चुनौतियों एवं खतरों का सामना करते हैं।

अध्ययन यह भी बताते हैं कि किसी अन्य परिवार की तरह ही सरोगेसी की बुनियाद पर बने परिवारों में भी माता-पिता और बच्चे के रिश्ते सामान्य होते हैं और उनके मनोवैज्ञानिक एवं भावनात्मक विकास पर बुरा असर नहीं पड़ता। ऐसे में अकेले पुरुषों को ‘किराये की कोख’ से पिता बनने का सुख हासिल करने से नहीं रोका जाना चाहिए।

अकेले पिता और बच्चों से उनके रिश्तों को लेकर समाज में मौजूद पूर्वाग्रहों को दूर किए जाने की जरूरत है। इससे सरोगेसी की बुनियाद पर बने परिवारों में पिता और बच्चों के संबंधों के बीच ज्यादा सकारात्मकता लाने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा, उन देशों में अकेले पुरुषों के लिए ‘किराये की कोख’ से संतान सुख हासिल करने की प्रक्रिया को आसान बनाना होगा, जहां सरोगेसी वैध और बेहद आम है। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों को अकेली महिलाओं या दंपती की तरह ही अकेले पिताओं के प्रति भी बिना भेदभाव वाला रवैया अपनाने को प्रेरित करना होगा।

(360इंफो)

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान