बारिश नहीं होने से कर्नाटक के 49 तालुक सूखा प्रभावित क्षेत्र में बने रहेंगे
अक्टूबर, 2019 में सरकार ने 18 जिलों के 49 तालुकों को सूखा प्रभावित घोषित किया था।
बेंगलुरु, 30 अप्रैल कर्नाटक के कई हिस्सों में वर्षा नहीं होने पर राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि 49 तालुक और एक महीने के लिए सूखा प्रभावित श्रेणी में बने रहेंगे।
अक्टूबर, 2019 में सरकार ने 18 जिलों के 49 तालुकों को सूखा प्रभावित घोषित किया था।
राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा, ‘‘उत्तरी कर्नाटक के कुछ जिलों में अबतक वर्षा नहीं हुई है। ऐसे में वहां सूखा जैसी स्थिति बनी हुई है एवं कई स्थानों पर पेजयल का मुद्दा बना हुआ है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘18 जिलों में 49 तालुक पहले से ही सूखा प्रभावित क्षेत्र घोषित किये गये हैं...वर्तमान स्थिति के कारण ये 49 तालुक एक और महीने के लिए सूखा प्रभावित श्रेणी में बने रहेंगे।’’
अशोक ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अब वहां एक और महीने के लिए पेयजल की आपूर्ति की जाती रहेगी एवं सूखा संबंधी आकस्मिक कार्य चलता रहेगा। इस संबंध में सरकारी आदेश आज जारी किया गया।
उन्होंने कहा, ‘‘इस संबंध में प्रभावित जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिये गये हैं।’’
उन्होंने कहा कि अगर यह आदेश आज जारी नहीं किया जाता तो इन क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति एवं अन्य सूखा संबंधी कार्य थम जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 07:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

