एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | लिविंगस्टोन की नाबाद 95 रन की पारी से इंग्लैंड ने सात विकेट पर 226 रन बनाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. उन्होंने अपनी पारी में नौ चौका और एक छक्का लगाया।

खेल की खबरें | लिविंगस्टोन की नाबाद 95 रन की पारी से इंग्लैंड ने सात विकेट पर 226 रन बनाये

उन्होंने अपनी पारी में नौ चौका और एक छक्का लगाया।

इससे पहले ट्रेंट बोल्ट की शानदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड ने 4.2 ओवर में आठ रन तक तीन विकेट गंवा दिये थे। बोल्ट ने अपने 100वें एकदिवसीय को यादगार बनाते हुए जॉनी बेयरस्टो (छह), जो रूट (शून्य) और बेन स्टोक्स (एक) को आउट किया।

बारिश के कारण इस मैच को 34 ओवर का कर दिया गया।

इंग्लैंड ने इसके बाद मैट हेनरी (दो) का विकेट भी सस्ते में गंवा दिया जिससे टीम का स्कोर चार विकेट पर 28 रन हो गया। कप्तान जोस बटलर ने 25 गेंद में 30 रन की आक्रामक पारी खेल टीम को 50 रन के पार पहुंचाया लेकिन मिशेल सेंटनर की फिरकी में फंस गये जिससे टीम ने 55 रन तक पांच विकेट गंवा दिये।

सातवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आये लिविंगस्टोन ने मोईन अली (33) के साथ 48 और सैम कुरेन (42) के साथ 112 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला।

लिविंगस्टोन की यह लगातार दूसरी अर्धशतकीय पारी है। उन्होंने श्रृंखला के पहले मैच में 40 गेंद में 52 रन की पारी खेली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2023 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).