जरुरी जानकारी | चौथी तिमाही के नतीजों के बाद विप्रो का शेयर नौ प्रतिशत चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईटी कंपनी विप्रो का शेयर शुक्रवार को नौ प्रतिशत चढ़ गया। इससे कंपनी के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 10,777.7 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल आईटी कंपनी विप्रो का शेयर शुक्रवार को नौ प्रतिशत चढ़ गया। इससे कंपनी के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 10,777.7 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

कंपनी ने मार्च तिमाही में 2,972 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है। साथ ही कंपनी ने आगामी तिमाहियों ने वृद्धि की रफ्तार को कायम रखने की उम्मीद जताई है।

बीएसई में दिन में कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर एक समय 9.86 प्रतिशत के उछाल के साथ 52 सप्ताह के उच्चस्तर 473.50 रुपये पर पहुंच गया। बाद में यह 8.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 469.25 रुपये पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 8.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 469.45 रुपये पर बंद हुआ। बीएसई में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 10,777.7 करोड़ रुपये बढ़कर 2,57,108.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी के तिमाही नतीजों की घोषणा बृहस्पतिवार को हुई थी।

बीएसई में कंपनी के 50.49 लाख शेयरों का कारोबार हुआ। एनएसई में कंपनी के 10.93 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में अच्छे प्रदर्शन तथा आगे दो अंकीय वृद्धि के अनुमान से आज विप्रो के शेयरों में तेजी आई।’’

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट