जरुरी जानकारी | विप्रो का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 9.3 प्रतिशत घटकर 2,659 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी विप्रो लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी जुलाई-सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 9.3 प्रतिशत घट गया। कंपनी ने बताया कि गैर-अमेरिकी बाजारों में आय घटने के चलते उसके शुद्ध लाभ में कमी हुई।

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी विप्रो लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी जुलाई-सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 9.3 प्रतिशत घट गया। कंपनी ने बताया कि गैर-अमेरिकी बाजारों में आय घटने के चलते उसके शुद्ध लाभ में कमी हुई।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसे 2,659 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 2,930.6 करोड़ रुपये था।

हालांकि, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले समीक्षाधीन तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 3.72 प्रतिशत बढ़ गया। जून, 2022 तिमाही में यह आंकड़ा 2,563.6 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की आय 14.60 प्रतिशत बढ़कर 22,539.7 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 19,667.4 करोड़ रुपये थी।

विप्रो ने कहा कि दूसरी तिमाही में गैर-अमेरिकी बाजारों में उसकी आय में गिरावट हुई है। यूरोप में कमाई एक साल पहले के 918.6 करोड़ रुपये से घटकर समीक्षाधीन अवधि में 787.5 करोड़ रुपये रह गई। इसी तरह एशिया प्रशांत, पश्चिम एशिया, अफ्रीका (एपीएमईए) क्षेत्र में आय घटकर 219.4 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 302.8 करोड़ रुपये थी।

विप्रो ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसका परिचालन मार्जिन 15.1 प्रतिशत था, जो तिमाही आधार पर 16 आधार अंक की वृद्धि दर्शाता है।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक थियरी डेलापोर्टे ने कहा, ‘‘हमारी बुकिंग में मजबूत वृद्धि, बड़े सौदों पर हस्ताक्षर और राजस्व बाजार में हमारी बेहतर प्रतिस्पर्धा और मूल्य प्रस्ताव को रेखांकित करता है।’’

फर्म ने इस दौरान 10,000 से अधिक कर्मचारियों को पदोन्नत किया और कंपनी छोड़ने वाले कर्मचारियों की दर लगातार तीसरी तिमाही में कम हुई।

मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) जतिन दलाल ने कहा, ‘‘हमने वेतनवृद्धि और पदोन्नति के बावजूद दूसरी तिमाही में 15.1 प्रतिशत का मार्जिन हासिल किया।’’

हालांकि, समीक्षाधीन तिमाही के दौरान नयी भर्तियों की संख्या धीमी रही और विप्रो ने शुद्ध रूप से 605 कर्मचारियों को जोड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\