देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में सर्दी का प्रकोप जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में रविवार को भी सर्दी का प्रकोप जारी रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।
चंडीगढ़, 17 जनवरी पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में रविवार को भी सर्दी का प्रकोप जारी रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हरियाणा के नरनौल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जहां पर न्यूनतम तामपान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 2.5 डिग्री दर्ज किया गया।
प्रदेश के हिसार जिले में भी शनिवार-रविवार की दरमियानी रात कड़ाके की सर्दी पड़ी, यहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। इसी प्रकार सिरसा, भिवानी और रोहतक में न्यूनतम तापमान क्रमश: चार डिग्री, 4.7 डिग्री और 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं फरीदकोट और गुरदासपुर में भी सामान्य से कम तापमान रहा जहां पर क्रमश: 5.5 डिग्री और सात डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
प्रदेश के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट और आदमपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.3 डिग्री, 7.6 डिग्री, 7.4 डिग्री, 8.6 डिग्री और 7.5 डिग्री दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गत कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान छह से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2021 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

