एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में सर्द सुबह, न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को सर्द सुबह के साथ दिन का आगाज हुआ और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश की खबरें | दिल्ली में सर्द सुबह, न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को सर्द सुबह के साथ दिन का आगाज हुआ और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने आसमान साफ रहने और राष्ट्रीय राजधानी में सर्द हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में शनिवार को मौसम का पहला ‘‘सर्द दिन’’ रहा और पश्चिमोत्तर हवाओं के कारण शहर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम और इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

विभाग ने बताया कि जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम या इसके बराबर और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जाता है, तो उसे ‘‘सर्द दिन’’ कहा जाता है।

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 274 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। फरीदाबाद में एक्यूआई 234, गाजियाबाद में 224, ग्रेटर नोएडा में 177, गुरुग्राम में 214 और नोएडा में 204 दर्ज किया गया।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2021 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).