एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में सर्द सुबह, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश की खबरें | दिल्ली में सर्द सुबह, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 366 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान के 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं सोमवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 367 दर्ज किया गया था, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। रविवार को एक्यूआई 331 था।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2021 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).