एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | विंबलडन पुरुष फाइनल: अल्काराज़ की निगाह खिताबी हैट्रिक और सिनर की पहले खिताब पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इस मैच में फ्रेंच ओपन के फाइनल की पुनरावृति होगी जिसमें अल्काराज़ ने पहले दो सेट गंवाने और तीन मैच प्वाइंट बचाकर जीत हासिल की थी।

खेल की खबरें | विंबलडन पुरुष फाइनल: अल्काराज़ की निगाह खिताबी हैट्रिक और सिनर की पहले खिताब पर

इस मैच में फ्रेंच ओपन के फाइनल की पुनरावृति होगी जिसमें अल्काराज़ ने पहले दो सेट गंवाने और तीन मैच प्वाइंट बचाकर जीत हासिल की थी।

अल्काराज़ ने विंबलडन के शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में टेलर फ्रिट्ज़ को 6-4, 5-7, 6-3, 7-6 (6) से हराकर लगातार तीसरी विंबलडन चैंपियनशिप जीतने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए।

इसके बाद सिनर की बारी आई और उन्होंने पूरी तरह से फिट नहीं दिख रहे नोवाक जोकोविच को 6-3, 6-3, 6-4 से हराकर पहली बार ऑल इंग्लैंड क्लब में फाइनल में प्रवेश किया।

फ्रेंच ओपन के फाइनल के ठीक पांच सप्ताह बाद यह दोनों खिलाड़ी फिर से एक दूसरे के आमने सामने होंगे। फर्क सिर्फ इतना है कि फ्रेंच ओपन का फाइनल लाल बजरी पर खेला गया था जबकि विंबलडन का फाइनल ग्रास कोर्ट पर होगा।

अल्काराज़ ने फ्रेंच ओपन का फाइनल पांच घंटे 29 मिनट में जीता था और रविवार को यहां इन दोनों के बीच फिर से कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। स्पेन के इस खिलाड़ी ने स्वीकार किया कि वह उनके करियर का सबसे कड़ा मैच था।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह अब तक का मेरा सबसे अच्छा मैच था। मुझे इस बात से कोई हैरानी नहीं है कि उसने मुझे मेरी आखिरी सीमा तक धकेल दिया। उम्मीद है कि रविवार को मैं अपनी सीमा में रहूंगा। यह एक शानदार फाइनल होगा और मैं इसमें खेलने के लिए उत्साहित हूं।’’

अल्काराज़ ने कहा, ‘‘मैं बस यही उम्मीद करता हूँ कि मुझे फिर से कोर्ट पर साढ़े पांच घंटे न बिताने पड़ें, लेकिन अगर इसकी जरूरत पड़ी तो मैं इसके लिए तैयार हूं।’’

इटली के खिलाड़ी सिनर को भी उम्मीद है कि यह रोमांचक फाइनल होगा।

सिनर ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि यह मैच भी पिछले मैच की तरह रोमांचक होगा। मुझे नहीं पता कि यह और बेहतर होगा या नहीं, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि यह संभव है।‘‘

अल्काराज का ग्रैंड स्लैम फ़ाइनल में रिकॉर्ड 5-0 है। सिनर के नाम पर तीन ग्रैंड स्लैम खिताब हैं। अल्काराज़ विंबलडन में लगातार 24 मैच जीत चुके हैं और वह इस संख्या में इजाफा करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

इन दोनों खिलाड़ियों के बीच अभी तक जो 12 मैच खेले गए हैं उनमें से अल्काराज़ ने आठ और सिनर ने चार मैच जीते हैं। अल्काराज़ ने हालांकि इटली के खिलाड़ी के खिलाफ पिछले पांचों मुकाबले जीते हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).