खेल की खबरें | विंबलडन: बोपन्ना-एब्डेन दूसरे दौर में पहुंचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन ने यहां रोबिन हास और सैंडर एरेंड्स की जोड़ी पर आसान जीत के साथ विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
लंदन, चार जुलाई भारत के रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन ने यहां रोबिन हास और सैंडर एरेंड्स की जोड़ी पर आसान जीत के साथ विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
बोपन्ना और एब्डेन ने बुधवार को बारिश से बाधित पहले दौर के मुकाबले में एक घंटे 11 मिनट में नीदरलैंड के अपने प्रतिद्वंद्वियों को 7-5, 6-4 से हराया।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन दूसरी वरीयता प्राप्त बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी दूसरे दौर में हेंड्रिक जेबेंस और कॉन्सटेंटिन फ्रेंटजन की जर्मनी की जोड़ी से भिड़ेगी।
बोपन्ना और एब्डेन पिछले साल सत्र के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे।
इससे पहले बुधवार को भारत के सुमित नागल और उनके सर्बियाई जोड़ीदार दुसान लाजोविच को पहले दौर में स्पेन के पेड्रो मार्टिनेज और जॉमे मुनार के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मार्टिनेज और मुनार ने एक घंटे सात मिनट में 6-2, 6-2 से जीत दर्ज की।
पुरुष युगल के पहले दौर में एन श्रीराम बालाजी और युकी भांबरी भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बालाजी ने ब्रिटेन के ल्यूक जॉनसन के साथ जोड़ी बनाई है। ये दोनों गुरुवार को सर्बिया के मेट पाविक और अल साल्वाडोर के मार्सेलो अरेवालो की चौथी वरीय जोड़ी से भिड़ेंगे।
दूसरी ओर युकी और फ्रांस के अल्बानो ओलिवेटी का मुकाबला एलेक्जेंडर बुब्लिक और एलेक्जेंडर शेवचेंको की कजाखस्तान की जोड़ी से होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2024 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

