जरुरी जानकारी | सेवानिवृत्ति के बाद ‘डिजिटल बदलाव’ पर काम करने की इच्छा: एचडीएफसी बैंक के प्रमुख आदित्य पुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचडीएफसी बैंक के प्रमुख आदित्य पुरी ने अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भविष्य में ‘डिजिटल बदलाव’ समेत अन्य क्षेत्रों में काम करने की बृहस्पतिवार को इच्छा जतायी।

मुंबई, 27 अगस्त एचडीएफसी बैंक के प्रमुख आदित्य पुरी ने अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भविष्य में ‘डिजिटल बदलाव’ समेत अन्य क्षेत्रों में काम करने की बृहस्पतिवार को इच्छा जतायी।

पुरी एचडीएफसी बैंक की स्थापना के समय से इससे जुड़े हुए हैं और 25 सालों में इसे निजी क्षेत्र का देश का सबसे बड़ा बैंक बनाने में उनका अहम योगदान है।

यह भी पढ़े | Cashback Offer: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर अभी बचाएं 50 रुपये, Amazon Pay पर ऐसे मिलेगा फायदा.

पुरी इस साल 26 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

एक अखबार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘मैं शिक्षा, स्वास्थ्य और विभिन्न तरह के डिजिटल बदलाव के क्षेत्र में काम करना चाहता हूं। मैं खुद की मर्जी से काम करना चाहता हूं।’’

यह भी पढ़े | JEE And NEET Exams Guidelines: जेईई मेन (JEE Main) और नीट (NEET) परीक्षा से पहले NAT ने जारी की गाइडलाइन, छात्रों को करना होगा इन नियमों का पालन.

वित्त क्षेत्र में ही आगे और कुछ क्यों नहीं करने से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘वित्त और प्रौद्योगिकी अब एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।’’

पुरी ने अपनी सेवानिवृत्ति के बाद की योजना पर एक फिल्मी स्टाइल में कहा, ‘‘अभी तो पिक्चर बाकी है, देखते चलो।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\