एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | विलियमसन और टेलर ने न्यूजीलैंड को संकट से निकाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एक समय पर न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 13 रन था । टेलर 66 और विलियमसन 49 रन बनाकर खेल रहे हैं । टेलर का यह 34वां टेस्ट अर्धशतक और कैरियर का दूसरा सबसे धीमा पचासा भी है जिसके लिये उन्होंने 127 गेंदों का सामना किया । अपनी पारी में उन्होंने आठ चौके जड़े ।

खेल की खबरें | विलियमसन और टेलर ने न्यूजीलैंड को संकट से निकाला

एक समय पर न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 13 रन था । टेलर 66 और विलियमसन 49 रन बनाकर खेल रहे हैं । टेलर का यह 34वां टेस्ट अर्धशतक और कैरियर का दूसरा सबसे धीमा पचासा भी है जिसके लिये उन्होंने 127 गेंदों का सामना किया । अपनी पारी में उन्होंने आठ चौके जड़े ।

विलियमसन और टेलर टेस्ट में 150 से ज्यादा बार साथ में बल्लेबाजी कर चुके हैं और 50 से अधिक की औसत से 3000 से ज्यादा रन बनाये हैं ।

इससे पहले शुरूआती सत्र में शाहीन अफरीदी ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया । टॉम लाथम चार रन बनाकर पारी की तीसरी गेंद पर ही रवाना हो गए जबकि टॉम ब्लंडेल पांच रन बनाकर आउट हुए ।

अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर रहे विलियमसन ने टेस्ट टीम में वापसी की है ।

एपी मोना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2020 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).