खेल की खबरें | विलियम्स ने बिलबाओ की जीत में लगातार सबसे अधिक मैचों में खेलने का रिकॉर्ड बनाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इस मुकाबले में बिलबाओ के इनाकी विलियम्स ने लगातार सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया।
इस मुकाबले में बिलबाओ के इनाकी विलियम्स ने लगातार सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया।
विलियम्स ने शुक्रवार को सेन मेम्स स्टेडियम में लगातार 203वें मुकाबले में उतरकर स्पेनिश लीग का रिकॉर्ड बनाया। बिलबाओ का यह स्ट्राइकर अप्रैल 2016 से किसी भी कारण से किसी मुकाबले से बाहर नहीं रहा है। इससे पहले लगातार 202 मैच खेलने का रिकॉर्ड रीयाल सोसीदाद के पूर्व खिलाड़ी युआन लारानागा के नाम था।
इससे पहले नौवें मिनट में गार्सिया की पेनल्टी किक को अलावेस के गोलकीपर फर्नांडो पेचियो ने रोक दिया। लंबे वीडियो रीप्ले के बाद शिमो नवारो के हैंडबॉल के कारण यह पेनल्टी दी गई थी।
गार्सिया ने हालांकि मध्यांतर से ठीक पहले गोल दागकर बिलबाओ को बढ़त दिला दी जो निर्णायक साबित हुई।
इस जीत से बिलबाओ की टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है।
अलावेस की टीम की सात मैचों में यह छठी हार है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2021 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

