एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उपचुनाव और अगले विधानसभा चुनाव में भी करेंगे भाजपा का सफाया : अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करके लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव के बाद आगामी उपचुनाव तथा 2027 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को हराने के लिए तैयार है।

देश की खबरें | उपचुनाव और अगले विधानसभा चुनाव में भी करेंगे भाजपा का सफाया : अखिलेश

लखनऊ, 13 अगस्त समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करके लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव के बाद आगामी उपचुनाव तथा 2027 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को हराने के लिए तैयार है।

यादव ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सत्तारूढ़ दल पर आरोप लगाया, “भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करना अपना अधिकार मानती है। वह निर्वाचन प्रक्रिया को भी प्रभावित करने का काम करती है। भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है। भाजपा की इन साजिशों के खिलाफ सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा की नीयत ठीक नहीं है।”

उन्होंने कहा कि इसी साल हुए लोकसभा चुनावों में सपा ने भाजपा को हराया है और अब आगामी उपचुनाव तथा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी भाजपा का सफाया करने को तैयार है।

इसी साल जून में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में सपा ने भाजपा को झटका देते हुए उत्तर प्रदेश की 80 में से 37 सीटें जीती थी, जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस को छह सीटों पर कामयाबी मिली थी।

यादव ने कहा कि जनता के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ भाजपा के “षड्यंत्र को विफल” करने के लिए सपा द्वारा मतदाताओं को जागरूक बनाने का अभियान भी चलाया जा रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, “वे मतदाता सूची को ठीक कराने का काम प्राथमिकता से करवायें ताकि भाजपा किसी भी साजिश या षडयंत्र में सफल न हो सके। जनता और सभी मतदाता इस बात का ख्याल रखें कि भाजपा मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी कर चुनाव जीतने की नापाक कोशिश में कामयाब न होने पाये।”

यादव ने कहा कि कोई भी संगठन सच्चाई और निष्ठा से चलता है और सपा के नेताओं को जनता से निकट सम्पर्क रखते हुए उनके साथ सम्मान से पेश आना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2024 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).