देश की खबरें | राजस्थान में सातों विधानसभा सीटों पर प्रचंड बहुमत से जीतेंगे : राठौड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शुक्रवार को कहा कि आगामी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।

जयपुर, आठ नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शुक्रवार को कहा कि आगामी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस चुनावों में जाति, धर्म और झूठी अफवाह फैलाने का काम करती है।

दोनों नेताओं ने देवली में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। राठौड़ ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों की जनसभाओं में आम जनता का उत्साह देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि सभी सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेंगे। राज्य की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।

पार्टी प्रवक्ता के अनुसार उन्होंने कहा, ''भ्रष्टाचार के मामलों में कांग्रेस पार्टी के अधिकांश नेता जमानत पर आकर राजनीति कर रहे हैं।''

मुख्यमंत्री शर्मा ने इस अवसर पर कहा, ''भाजपा सरकार ने प्रदेश की प्राथमिकता को देखते हुए पानी, बिजली और रोजगार की दिशा में काम शुरू किया है। देश में चुनाव आते ही कांग्रेस पार्टी जाति, धर्म और झूठ के नाम पर भ्रम फैलाने का काम करती है। कांग्रेस लूट और झूठ पर काम करती है।''

उल्लेखनीय है कि राज्य की सात विधानसभा सीटों- झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\