विदेश की खबरें | पाकिस्तान में राजनीतिक गतिरोध समाप्त करने के लिए सेना से बातचीत करेंगे : महमूद खान अचकजई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के वरिष्ठ राजनेता महमूद खान अचकजई ने यह कहकर अपने दुश्मनों और दोस्तों दोनों को चौंका दिया है कि वह देश में मौजूदा राजनीतिक गतिरोध को समाप्त करने के लिए शक्तिशाली सेना के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं।
इस्लामाबाद, तीन सितंबर पाकिस्तान के वरिष्ठ राजनेता महमूद खान अचकजई ने यह कहकर अपने दुश्मनों और दोस्तों दोनों को चौंका दिया है कि वह देश में मौजूदा राजनीतिक गतिरोध को समाप्त करने के लिए शक्तिशाली सेना के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं।
पख्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी (पीकेएमएपी) के अध्यक्ष अचकजई ने सोमवार को नेशनल असेंबली में यह घोषणा की।
अचकजई ने कहा, ‘‘मैं बातचीत करूंगा। मैं हर संस्था से बात करूंगा। मैं सेना और सत्ता में मौजूद लोगों से भी बात करूंगा।’’
उन्होंने कहा कि सत्ता प्रतिष्ठान के साथ बातचीत उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए नहीं बल्कि उन्हें सम्मानजनक वापसी का मार्ग प्रदान करने के लिए की जाएगी।
अचकजई का यह बयान ऐसे समय में आया है जब रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद में गरमागरम बहस के दौरान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) द्वारा सरकार के साथ बातचीत करने के प्रयास के बारे में बात की।
आसिफ को उम्मीद थी कि जातीय पश्तून राजनेता नकारात्मक जवाब देंगे, क्योंकि वे राजनीति में सेना की भूमिका का आजीवन विरोध करते रहे हैं।
हाल ही में गठित विपक्षी गठबंधन तहरीक तहफ्फुज आईन-ए-पाकिस्तान (टीटीएपी) के नेता नियुक्त किए गए अचकजई को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने शक्तिशाली सेना के साथ बातचीत करने का अधिकार दिया है।
जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पीटीआई, पाकिस्तान के संविधान की रक्षा के लिए बने गठबंधन, टीटीएपी का प्रमुख दल है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2024 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

