देश की खबरें | रोक हटवाने के लिए कदम उठाएंगे : मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि उनकी सरकार शिक्षा और नौकरियों में मराठा समुदाय को आरक्षण देने वाले 2018 के कानून को लागू करने पर उच्चतम न्यायालय द्वारा लगायी गयी अंतरिम रोक को खत्म करवाने के लिए कदम उठाएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 13 सितंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि उनकी सरकार शिक्षा और नौकरियों में मराठा समुदाय को आरक्षण देने वाले 2018 के कानून को लागू करने पर उच्चतम न्यायालय द्वारा लगायी गयी अंतरिम रोक को खत्म करवाने के लिए कदम उठाएगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि सभी पक्षों के साथ मिलकर कदम उठाए जाएंगे ।

यह भी पढ़े | Corona pandemic: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस का तंज, कहा- COVID-19 के खिलाफ BJP की “सुनियोजित” लड़ाई रोज के 1 लाख केस तक पहुंच गई.

ठाकरे ने अदालत के आदेश के कारण पैदा हुई कानून और व्यवस्था की स्थिति के संबंध में मंत्रिमंडल की उप समिति के सदस्यों, कानूनी विशेषज्ञों और नौकरशाहों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की ।

बयान में कहा गया कि यह सुनिश्चित करने का फैसला हुआ है कि छात्रों और रोजगार के लिए भावी उम्मीदवारों को नुकसान नहीं हो।

यह भी पढ़े | Fact Check: क्या भारतीय सेना और PLA के बीच फिर हुई हिंसक झड़प? PIB फैक्ट चेक से जानें वायरल खबर का सच.

ठाकरे ने कहा कि विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने रोक हटवाने के लिए कानूनी लड़ाई में सरकार को सहयोग करने का आश्वासन दिया है ।

इससे पहले दिन में टेलीविजन के जरिए संबोधन में ठाकरे ने कहा कि मराठा आरक्षण लागू करने पर उच्चतम न्यायालय द्वारा रोक लगाए जाने की उम्मीद नहीं थी।

उन्होंने महामारी के दौरान मराठा संगठनों से विरोध और धरना प्रदर्शन से परहेज करने को कहा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\