देश की खबरें | आवश्यक कानूनी कदम उठाएंगे: आप ने केजरीवाल को पेश होने के अदालत के आदेश पर कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को कहा कि वह दिल्ली की अदालत के उस आदेश का अध्ययन कर रही है, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में समन पर पेश नहीं होने को लेकर ईडी की शिकायत पर 17 फरवरी को अदालत के समक्ष पेश होने को कहा गया है।

नयी दिल्ली, सात फरवरी आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को कहा कि वह दिल्ली की अदालत के उस आदेश का अध्ययन कर रही है, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में समन पर पेश नहीं होने को लेकर ईडी की शिकायत पर 17 फरवरी को अदालत के समक्ष पेश होने को कहा गया है।

आप ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कई नोटिस "अवैध" थे और वह अदालत को अपने रुख से अवगत कराएगी।

आप नेता जैस्मीन शाह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम अदालत के आदेश का अध्ययन कर रहे हैं और उसके अनुसार आवश्यक कानूनी कदम उठाएंगे।"

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने बुधवार को केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके खिलाफ अब रद्द हो चुकी दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में उसके समन का पालन न करने को लेकर दायर एक शिकायत पर 17 फरवरी को तलब किया।

आप प्रमुख केजरीवाल ईडी द्वारा जारी पांचवें समन पर भी शुक्रवार को उसके समक्ष पेश नहीं हुए। एजेंसी ने केजरीवाल को पिछले बुधवार को समन जारी किया था।

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक ने पहले ईडी को पत्र लिखकर समन को "अवैध और राजनीति से प्रेरित" बताया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि समन का उद्देश्य उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट