विदेश की खबरें | आपातकाल प्रस्ताव खारिज होने संबंधी फैसले पर फिर से विचार करेंगे : प्रधानमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के मद्देनजर मुहियिद्दीन ने संसद को निलंबित करने समेत आपातकाल लगाने की योजना बनाई थी, जिस पर देश भर में आक्रोश है और आलोचकों ने इस कदम को अलोकतांत्रिक बताया है।

कोरोना वायरस के मद्देनजर मुहियिद्दीन ने संसद को निलंबित करने समेत आपातकाल लगाने की योजना बनाई थी, जिस पर देश भर में आक्रोश है और आलोचकों ने इस कदम को अलोकतांत्रिक बताया है।

मलेशिया पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह की राय है कि फिलहाल उन्हें इस देश में या मलेशिया के किसी हिस्से में आपातकाल घोषित करने की आवश्यकता नहीं लगती।

यह भी पढ़े | Amazon को फ्यूचर ग्रुप के खिलाफ मिली अंतरिम राहत, अंतिम निर्णय आने तक कारोबार बेचने पर लगा रोक.

इसके कुछ घंटे बाद मुहियिद्दीन ने कहा था कि मंत्रिमंडल ने नरेश के फैसले का संज्ञान लिया है और इस निर्णय पर आगे और चर्चा करेंगे।

स्थानीय मीडिया के अनुसार मंत्रिमंडल सोमवार दोपहर में इस मुद्दे पर बैठक कर सकता है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Outbreak: लंदन में लॉकडाउन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, 18 लोग गिरफ्तार.

उन्होंने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘ अभी मंत्रिमंडल और सरकार की प्राथमिकता नागरिकों को कोविड-19 से बचाना है।’’

मुहियिद्दीन ने अपनी सरकार की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए नरेश की सलाह का भी स्वागत किया।

मलेशिया में कोरोना वायरस के मामले केवल तीन सप्ताह में दो गुना बढ़कर 26,000 से अधिक हो गए हैं।

आखिरी बार 1969 में घातक नस्ली दंगों के दौरान देश में आपातकाल घोषित किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\