जरुरी जानकारी | उचित समय पर देंगे डीजीसीए के नोटिस का जवाबः गो फर्स्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गंभीर वित्तीय से जूझ रही एयरलाइन गो फर्स्ट ने मंगलवार को कहा कि वह यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के कारण बताओ नोटिस का उचित समय पर जवाब देगी।
मुंबई, नौ मई गंभीर वित्तीय से जूझ रही एयरलाइन गो फर्स्ट ने मंगलवार को कहा कि वह यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के कारण बताओ नोटिस का उचित समय पर जवाब देगी।
वाडिया समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने 12 मई तक अपनी सभी उड़ानें रद्द करने के साथ ही 15 मई तक टिकटों की बुकिंग भी रोक दी है। परिचालन में नाकाम रहने पर डीजीसीए ने सोमवार को उसे कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में अपना पक्ष रखने को कहा था।
गो फर्स्ट ने बयान में कहा कि वह नियामक के नोटिस का उचित समय पर जवाब देगी।
इसके साथ ही एयरलाइन ने कहा कि उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को हो रही असुविधा को कम करने के लिए वह हरसंभव कदम उठा रही है। उसने कहा कि डीजीसीए का नोटिस मिलने के पहले ही उसने टिकटों की बुकिंग रोक दी थी।
गो फर्स्ट ने विमान इंजन की आपूर्ति संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए कहा था कि वित्तीय संकट होने से वह उड़ानों का परिचालन नहीं कर पा रही है। इसके साथ ही उसने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के समक्ष स्वैच्छिक दिवाला समाधान की अर्जी भी लगाई है।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)