देश की खबरें | अमरिंदर की पाकिस्तानी मित्र के आईएसआई से संबंध हैं या नहीं, इसकी जांच की जाएगी:रंधावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का कहना है कि इस बात की जांच की जाएगी कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से पिछले कई वर्षों से मुलाकात करती रहीं पाकिस्तानी पत्रकार अरुसा आलम के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध हैं या नहीं।

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का कहना है कि इस बात की जांच की जाएगी कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से पिछले कई वर्षों से मुलाकात करती रहीं पाकिस्तानी पत्रकार अरुसा आलम के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध हैं या नहीं।

इस पर सिंह ने कांग्रेस नेता पर पलटवार कर कहा कि रंधावा अब निजी हमले करने का प्रयास कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात की जांच की जाएगी कि क्या आलम के आईएसआई के साथ किसी भी तरह के संबंध हैं या नहीं और पुलिस महानिदेशक को इस मामले को देखने को कहा गया है।

सिंह ने कहा कि आलम केंद्र की अनुमति के बाद पिछले 16 वर्षों से भारत की यात्रा कर रही थीं।

पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार ने सिंह के हवाले से ट्वीट कर कहा, '' सुखजिंदर आप मेरी कैबिनेट में मंत्री थे। तब कभी भी आपसे अरुसा आलम को लेकर शिकायत करते नहीं सुना। आलम केंद्र की अनुमति लेकर पिछले 16 साल से भारत की यात्रा कर रही थीं। क्या आप ये आरोप लगा रहे हैं कि इस अवधि में केंद्र में राजग और कांग्रेस नीत यूपीए दोनों ही सरकारों की पाकिस्तानी आईएसआई से मिलीभगत रही?''

रंधावा ने दावा किया कि सिंह की लंबे समय से आलम के साथ मित्रता रही है और वह कई वर्षों तक भारत में रहीं और केंद्र सरकार ने समय-समय पर उनके वीजा को बढ़ाया।

रंधावा ने बृहस्पतिवार को जालंधर में संवाददाताओं से कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस में हुए हालिया घटनाक्रम के मद्देनजर सिंह के पद से हटने के बाद आलम वापस पाकिस्तान चली गईं।

उन्होंने कहा, '' अरुसा लगभग साढ़े चार साल भारत में रहीं और समय-समय पर उनका वीजा बढ़ाया गया। दिल्ली ने उनका वीजा रद्द क्यों नहीं किया? जब हम अमरिंदर सिंह के खिलाफ गए, तब वह भारत छोड़कर क्यों चली गईं?''

उप मुख्यमंत्री ने कहा, '' मुझे लगता है कि इन सभी चीजों की जांच किए जाने की जरूरत है और कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी इन सवालों के जवाब देने होंगे।''

इस पर पलटवार करते हुए सिंह ने कहा, '' सुखजिंदर रंधावा, तो अब आप निजी हमले कर रहे हैं। एक महीने पदभार संभालने के बाद अब आपके पास यही सब है लोगों को दिखाने के लिए। बरगारी और मादक पदार्थ मामलों को लेकर किए गए बड़े-बड़े वादों का क्या हुआ?''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट