देश की खबरें | चुनाव जीतने के लिए कभी 'शो पीस' नहीं बनूंगा, सत्ता में आने के लिए लोगों से झूठ नहीं बोलूंगा: सिद्धू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कहा कि वह चुनाव जीतने के लिए कभी भी ''शो पीस'' नहीं बनेंगे तथा सत्ता में आने के लिए राज्य के लोगों से कभी झूठ नहीं बोलेंगे।
चंडीगढ़, 12 दिसंबर कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कहा कि वह चुनाव जीतने के लिए कभी भी ''शो पीस'' नहीं बनेंगे तथा सत्ता में आने के लिए राज्य के लोगों से कभी झूठ नहीं बोलेंगे।
क्रिकेट से राजनीति में आए सिद्धू ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी किसी से कोई पद नहीं मांगा है बल्कि हमेशा पंजाब का कल्याण चाहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘न तो मैंने जीवन में कभी कुछ मांगा है और न ही कभी ऐसा करूंगा। मैंने कभी लोगों से वोट भी नहीं मांगे हैं।’’
वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि यदि 2022 में कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव जीतती है तो क्या उन्हें पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री नामित किया जाएगा।
वह यहां सार्वजनिक परिचर्चा ‘‘बोलदा पंजाब’’ में बोल रहे थे।
सिद्धू ने कहा, ‘‘जिम्मेदारी आपको बेहतर या कड़वा बनाती है। मुझे कड़वा अनुभव है। पंजाब में मेरी तीन सरकारों को बनाने में भूमिका रही है। मैं प्रचार कर रहा था। लेकिन इस व्यवस्था में एक अच्छे व्यक्ति को ''शो पीस'' बना दिया जाता है। उसे बस चुनाव जीतने के लिए रखा जाता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं कभी ''शो पीस'' नहीं बनूंगा... मैं सत्ता में आने के लिए पंजाब के लोगों से कभी झूठ भी नहीं बोलूंगा। क्या कोई कह सकता है कि मैंने कभी झूठ बोला है। चूंकि मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है।’’
सिद्धू ने कहा कि वह कांग्रेस नेताओं-राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के प्रति समर्पित हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी काम देगी, वह उसे करेंगे और पंजाब के लोगों को कभी धोखा नहीं देंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2021 12:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

