देश की खबरें | पार्टी में सभी को साथ लेकर आगे बढेंगे -पुष्कर सिंह धामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विधानसभा चुनावों के मददेनजर उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि वह पार्टी में सभी को साथ लेकर आगे बढेंगे ।

देहरादून, चार जुलाई विधानसभा चुनावों के मददेनजर उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि वह पार्टी में सभी को साथ लेकर आगे बढेंगे ।

अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ विधायकों की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है । उल्टा सवाल दागते हुए उन्होंने पूछा, ' कोई आपको नाराज दिखा क्या यहां ?'

उन्होंने कहा, 'मैं आयु में कम हूं । सब बडे अनुभवी हैं और मुझसे वरिष्ठ हैं । मेरी पार्टी मेरी मां है जिसने मुझे सेवा करने का अवसर प्रदान किया है । इसलिए यह मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं सब बडों को आदरपूर्वक और छोटों को स्नेहपूर्वक साथ लेकर पार्टी और प्रदेश के काम को आगे बढाऊं ।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लंबे समय से प्रदेश में काम कर रहे हैं और प्रदेश के कोने—कोने से वाकिफ हैं, यहां की समस्याओं से वाकिफ हैं । उन्होंने कहा, ' मैं एक सैनिक परिवार में सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ के कनालीछीना में पैदा हुआ और वहां कक्षा पांच तक पढाई की । उसके बाद भारत—नेपाल सीमा पर स्थित खटीमा मेरी कर्मस्थली रही है । मैं लगातार युवाओं और नौजवानों के बीच में घूमता रहा हूं । मैं यहां की समस्याएं जानता हूं ।'

उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए उनकी सरकार जनता के द्वार तक जाएगी । उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार जनता की साझीदार के रूप में काम करेगी ।' उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की जनता के साथ ही पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और पूरे मन से काम करेंगे ।

अपने मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को कैबिनेट दर्जा देने के बारे में पूछे जाने पर धामी ने कहा कि सब एक से एक काबिल हैं और सब अपनी पूरी क्षमता से काम कर सकें इसलिए सबका प्रमोशन किया गया है । उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से आपको इसका परिणाम दिखाई देगा ।'

कोविड के चलते चारधाम यात्रा पर रोक के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में यह बहुत समस्या है लेकिन पर्यटन को खोलना और चारधाम यात्रा को चलाना भी हमारे प्रदेश के लिए नितांत जरूरी है ।

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी