एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | आपकी तबीयत ठीक होने पर मुलाकात करेंगे , कपिल देव ने कांबली से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महान हरफनमौला कपिल देव ने भारत के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली से वादा किया है कि वह जल्दी ही उनसे मुलाकात करेंगे ।

खेल की खबरें | आपकी तबीयत ठीक होने पर मुलाकात करेंगे , कपिल देव ने कांबली से कहा

मुंबई, दो जनवरी महान हरफनमौला कपिल देव ने भारत के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली से वादा किया है कि वह जल्दी ही उनसे मुलाकात करेंगे ।

कांबली को मूत्रमार्ग में संक्रमण की शिकायत पर 21 दिसंबर को ठाणे के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था । डॉक्टरों ने बाद में कहा कि 52 वर्ष के कांबली के दिमाग में भी थक्का जम गया था ।

कांबली को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई ।

आकृति अस्पताल के निदेशक शैलेष ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में रहने के दौरान कांबली ने भारत के 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को वीडियो कॉल भी किया जिन्होंने मदद की पेशकश की ।

वीडियो कॉल के दौरान कांबली ने कहा ,‘‘ हैलो कपिल पाजी । आप कैसे हो ।’’

कपिल ने इस पर कहा ,‘‘ मैं तुमसे मिलने आऊंगा । तुम अब ठीक लग रहे हो । दाढी भी रंग ली है । जल्दबाजी मत करो । कुछ दिन और अस्पताल में रहना पड़े तो रह जाओ । डॉक्टर से पूछ लो कि दो दिन और रूकने की जरूरत है क्या । जब ठीक हो जाओगे तो मैं तुमसे मिलूंगा ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2025 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).