देश की खबरें | क्या कोश्यारी गोवा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मंदिर फिर से खोलने के लिए कहेंगे: अव्हाड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में धर्मस्थलों को फिर से खोलने के संबंध में राज्यपाल बी एस कोश्यारी के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र पर जारी विवाद के बीच राज्य के मंत्री जितेंद्र अव्हाड ने पूछा है कि क्या राज्यपाल इसी तरह का पत्र गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को भी लिखेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 15 अक्टूबर महाराष्ट्र में धर्मस्थलों को फिर से खोलने के संबंध में राज्यपाल बी एस कोश्यारी के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र पर जारी विवाद के बीच राज्य के मंत्री जितेंद्र अव्हाड ने पूछा है कि क्या राज्यपाल इसी तरह का पत्र गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को भी लिखेंगे।

कोश्यारी गोवा के भी राज्यपाल हैं।

यह भी पढ़े | Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब होने के चलते केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, शुरू किया ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान.

राज्यपाल ने कोविड-19 के कारण बंद रखे गए धर्मस्थलों को पुन: खोलने के लिए दबाव बनाया था और पूछा था कि क्या शिवसेना अध्यक्ष अचानक से धर्मनिरपेक्ष हो गए हैं। इसके बाद कोश्यारी और ठाकरे के बीच जुबानी जंग छिड़ गई।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(राकांपा) नेता अव्हाड ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा कि कोश्यारी गोवा के भी राज्यपाल हैं, जहां भाजपा की सरकार है।

यह भी पढ़े | NDMC मेडिकल कॉलेज और हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टर्स 16 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर ‘वेतन न देने’ को लेकर करेंगे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन: 15 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वहां भी (गोवा में) मंदिर बंद हैं। क्या राज्यपाल मंदिरों के प्रति अपना प्रेम दिखाते हुए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को भी पत्र लिखेंगे?’’

धर्मस्थलों को पुन: खोलने के बाबत राज्यपाल का पत्र मिलने के बाद ठाकरे ने जवाब में उन्हें कहा था कि वह इस बारे में विचार करेंगे और साथ ही यह भी कहा कि उन्हें अपने हिंदुत्व के बारे में राज्यपाल से प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है।

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्यपाल की ओर से ठाकरे को लिखे पत्र में ‘‘असंयमित ’’ का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए इस पर हैरानी जताई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\