हरियाणा में स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति में सुधार करेंगे: मुख्यमंत्री केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि उनकी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति को सुधारा है और उनकी पार्टी हरियाणा में भी यह करना चाहती है.
कुरुक्षेत्र (हरियाणा), 29 मई : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को दावा किया कि उनकी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति को सुधारा है और उनकी पार्टी हरियाणा में भी यह करना चाहती है. केजरीवाल ने हरियाणा में सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र कथित रूप से लीक होने के मामलों को लेकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार की आलोचना भी की.
केजरीवाल ने यहां अपनी पार्टी की पहली राज्य स्तरीय रैली को संबोधित करते हुए अगले महीने होने वाले नगर निगम चुनावों में लोगों का समर्थन मांगा. राज्य की 28 नगर समितियों और 18 नगर परिषदों के लिए 19 जून को मतदान होगा. केजरीवाल ने भ्रष्ट आचरण को लेकर पंजाब मंत्रिमंडल से विजय सिंगला को हटाने का उदाहरण देते हुए दिल्ली और पंजाब में “भ्रष्टाचार खत्म करने” की बात भी कही. यह भी पढ़ें : लापता महिला जज का शव दक्षिणी दिल्ली में भाई के घर मिला
उन्होंने 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए लोगों से वोट मांगते हुए कहा, ‘‘हमने दिल्ली और पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया और हरियाणा में भी ऐसा करेंगे. ’’उन्होंने कहा, “मुझे अच्छा लगता है जब लोग मुझे ‘हरियाणा का लाल’ कहते हैं. हरियाणा मेरी जन्मभूमि है.” उन्होंने कहा कि जैसे दिल्ली में चौबीसों घंटे बिजली रहती है, ‘आप’ की सरकार बनने पर हरियाणा में भी उसी तरह बिजली आपूर्ति की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2022 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

