विदेश की खबरें | सत्ता में आने पर एक करोड़ से अधिक अवैध प्रवासियों को नागरिकता देंगे: बाइडेन

वाशिंगटन, 15 अक्टूबर डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा है कि तीन नवंबर को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव में यदि वह जीत जाते हैं तो 1.1 करोड़ अवैध प्रवासियों को नागरिकता देंगे।

बाइडेन ने इसे अपनी प्राथमिकताओं में से एक बताया जिनमें अन्य हैं कोरोना वायरस को मात देना, अर्थव्यवस्था को फिर मजबूत करना तथा दुनियाभर में अमेरिकी नेतृत्व को बहाल करने के तरीके खोजना आदि।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Updates Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के मामले 3.84 करोड़ से अधिक, अब तक 2.16 लाख से अधिक संक्रमित मरीजों की हुई मौत.

चंदा जुटाने के लिए बुधवार को आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने कहा कि सीमा पर जो कुछ चल रहा है उससे निपटने की आवश्यकता है।

बाइडेन ने कहा, ‘‘हमें प्रवासी संकट से निपटना होगा। मैं सदन और सीनेट को प्रवासियों से संबंधित एक विधेयक भेजूंगा जो 1.1 करोड़ अवैध प्रवासियों को नागरिकता देने से जुड़ा है।’’

यह भी पढ़े | Nepal and Pakistan Re-Elected in the UNHRC: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में फिर से चुना गया पाकिस्तान और नेपाल, चीन के प्रदर्शन में गिरावट.

बाइडेन ने कहा, ‘‘हमें वायरस को हराना है, अर्थव्यवस्था का पुन: निर्माण करना है और यह देखना है कि पूरे विश्व में अमेरिकी नेतृत्व को फिर से कैसे बहाल किया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि अमेरिकी जनता मुझे चुनती है तो उन्होंने (ट्रंप ने) जो नुकसान पहुंचाया है उसके सुधारने के लिए हमें बहुत सारा काम करना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)