देश की खबरें | अरुणाचल में महिला आरक्षण कानून को पूरी तरह लागू करेंगे: प्रदेश भाजपा प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अरुणाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कलिंग मोयोंग ने बुधवार को कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी राज्य के अगले विधानसभा चुनाव में महिला आरक्षण कानून को अक्षरशः लागू करेगी।

ईटानगर, 22 जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अरुणाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कलिंग मोयोंग ने बुधवार को कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी राज्य के अगले विधानसभा चुनाव में महिला आरक्षण कानून को अक्षरशः लागू करेगी।

मोयोंग ने कहा कि इससे महिलाओं को शासन में भाग लेने के लिए एक मंच मिलेगा और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में उनकी भूमिका बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने 2029 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में 20 महिला उम्मीदवारों को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सितंबर 2023 में महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दी थी, जिसमें लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है।

हालांकि, इस कानून को अगली जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन में लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के बाद लागू किया जाना है।

मोयोंग ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें निर्देश दिया है कि वह महिला उम्मीदवारों को ‘रसोई से बाहर आने’ और 2029 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए खुद को तैयार करने की खातिर प्रेरित करें।

मोयोंग ने कहा, “मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा था कि मौजूदा मंत्रियों और विधायकों के जीवनसाथी अगर पात्र नहीं हैं तो उन्हें चुनाव लड़ने के लिए पार्टी से टिकट नहीं मिलेगा।”

पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख ने कहा कि राज्य की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और वे राजनीति में भी उत्कृष्टता हासिल कर सकती हैं।

मोयोंग ने कहा, “राजनीतिक और सामाजिक बाधाओं को तोड़ा जाना चाहिए।”

भाजपा पिछले वर्ष जून में अरुणाचल प्रदेश में लगातार तीसरी बार सत्ता में आई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Abu Dhabi Attack: इंटरसेप्टेड मिसाइलों के मलबे से 12 लोग घायल, 5 भारतीय भी शामिल; अज्बान इलाके में गिरी थी गिरी हुई धातु

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड