एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भावनात्मक रूप से तैयार होने के बाद कोई फिल्म करने का फैसला करूंगा: आमिर खान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिन्दी सिनेमा के सुपरस्टार आमिर खान ने मंगलवार को कहा कि वह फिलहाल अपने परिवार के साथ समय बिताने का आनंद ले रहे हैं और जब वह ‘‘भावनात्मक रूप से तैयार’’ होंगे तब कोई फिल्म करने का फैसला करेंगे।

देश की खबरें | भावनात्मक रूप से तैयार होने के बाद कोई फिल्म करने का फैसला करूंगा: आमिर खान

मुंबई, 30 मई हिन्दी सिनेमा के सुपरस्टार आमिर खान ने मंगलवार को कहा कि वह फिलहाल अपने परिवार के साथ समय बिताने का आनंद ले रहे हैं और जब वह ‘‘भावनात्मक रूप से तैयार’’ होंगे तब कोई फिल्म करने का फैसला करेंगे।

अपनी पिछली फिल्म “लाल सिंह चड्ढा” को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने और कमाई के मामले में फिल्म के खराब प्रदर्शन के बाद खान ने नवंबर 2022 में कहा था कि वह करियर पर परिवार को प्राथमिकता देते हुए कुछ समय उसके साथ बिता रहे हैं। खान ने कहा था कि वह शायद “डेढ़ साल” परिवार के साथ बिताएंगे।

पंजाबी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में आमिर से पूछा गया कि उन्होंने 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद नयी फिल्म की घोषणा क्यों नहीं की।

अभिनेता ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह फिलहाल परिवार के साथ समय बिताकर "अच्छा महसूस कर रहे हैं।”

खान ने कहा, “ वैसे तो आज हमें केवल 'कैरी ऑन जट्टा' के बारे में बात करनी चाहिए, लेकिन चूंकि आप सभी उत्सुक हैं, इसलिए मैं आपको जवाब देता हूं।”

उन्होंने कहा, “मैंने अभी कोई फिल्म करने का फैसला नहीं किया है। मैं अभी अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं। मैं ऐसा करके अच्छा महसूस कर रहा हूं और अभी यही करना चाहता हूं। भावनात्मक रूप से तैयार होने पर मैं फिल्म करूंगा।”

खान को आखिरी बार काजोल अभिनीत फिल्म 'सलाम वेंकी' में अतिथि भूमिका में देखा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2023 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).