देश की खबरें | हमेशा नंदीग्राम की जनता के साथ खड़ा रहूंगा : शुभेंदु अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के असंतुष्ट विधायक शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के पक्ष में सदा खड़े रहेंगे। अधिकारी ने शुक्रवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 30 नवंबर तृणमूल कांग्रेस के असंतुष्ट विधायक शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के पक्ष में सदा खड़े रहेंगे। अधिकारी ने शुक्रवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में ‘रास’ समारोह से इतर बातचीत में अधिकारी ने कहा कि वह इलाके में आने के मौके की तलाश में रहते हैं।

यह भी पढ़े | उप्र सरकार के दिशानिर्देश: केन्द्र की अनुमति के बगैर स्थानीय स्तर पर नहीं लगेगा लॉकडाउन.

अधिकारी नंदीग्राम में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ हुए आंदोलन का चेहरा थे और इसी आंदोलन के बूते 2011 में ममता बनर्जी सत्ता में आई थीं।

उन्होंने कहा कि वह नंदीग्राम और यहां के लोगों के कल्याण के लिए काम जारी रखेंगे।

यह भी पढ़े | RRB Exams 2020: आरआरबी परीक्षाएं 15 दिसंबर से होंगी शुरू, जानें RRB NTPC, ग्रुप डी और अन्य रेलवे परीक्षाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी.

पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेदों की वजह से अधिकारी ने पिछले दिनों राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगने लगीं।

हालांकि, उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता नहीं छोड़ी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\