एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | लॉस एंजिलिस के उत्तर में जंगल की आग से घरों को खतरा; 50,000 से अधिक लोगों को निकलने के आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वहीं, दक्षिणी कैलिफोर्निया में प्रचंड हवाओं के कारण दो स्थानों पर पहले भड़की आग अब तक शांत नहीं हो पाई है।

विदेश की खबरें | लॉस एंजिलिस के उत्तर में जंगल की आग से घरों को खतरा; 50,000 से अधिक लोगों को निकलने के आदेश
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वहीं, दक्षिणी कैलिफोर्निया में प्रचंड हवाओं के कारण दो स्थानों पर पहले भड़की आग अब तक शांत नहीं हो पाई है।

सुबह ह्यूजेस में लगी आग भड़क उठी और कुछ ही घंटों में 39 वर्ग किलोमीटर से अधिक के क्षेत्र में फैले पेड़ और झाड़ियां जलकर नष्ट हो गए, जिससे कास्टिक झील के पास काले धुएं का गुबार उठ गया।

यह झील, भीषण आग की चपेट में रहे ईटॉन और पैलिसेड्स से लगभग 64 किलोमीटर दूर एक लोकप्रिय मनोरंजन क्षेत्र है। ईटॉन और पैलिसेड्स में तीसरे सप्ताह भी आग जल रही है।

लॉस एंजिलिस काउंटी के शेरिफ रॉबर्ट लूना ने बताया कि 31,000 से अधिक लोगों को जगह खाली करने का आदेश दिया गया है तथा अन्य 23,000 लोगों को जगह खाली करने की चेतावनी दी गई है।

लॉस एंजिलिस काउंटी के दमकल प्रमुख एंथनी मार्रोन ने कहा कि आग पर काबू पाना मुश्किल है, लेकिन अग्निशमन कर्मी काबू पाने में सफल हो रहे हैं।

लूना ने कहा कि ‘इंटरस्टेट 5’ मार्ग के बंद किए गए हिस्से जल्द फिर से खोल दिए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2025 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).